UP Crime News:भाजपाइयों ने किया एसओजी पर हमला, सिपाही की फोड़ी आंख, 20 पर हुआ मुकदमा दर्ज

SOG attacked in Agra: उत्तर प्रदेश की ताजनगरी आगरा में मामूली बातचीत के बाद एसओजी के सिपाही पर हमला कर दिया गया। इसमें सिपाही की आंख पर गंभीर चोटें आई हैं। आरोप है कि हमलावरों ने थाने पहुंचकर भी बवाल किया।
पुलिस ने छह भाजपा कार्यकर्ताओं समेत 20 अज्ञात लोगों पर मुकदमा दर्ज किया है। उधर, मामले को लेकर मेयर ने भी सीसीटीवी फुटेज देखकर आरोपियों की शिनाख्त करने की बात कही है। घटना जगदीशपुरा थानाक्षेत्र की बताई जा रही है।
एसओजी के सिपाही पर हमले के बाद पूरे जिले में हड़मंप मचा है। जानकारी के अनुसार, आवास विकास कॉलोनी में राहुल नगर में पूर्व पार्षद श्यामवीर रहते हैं। उनका 17 साल का बेटा रात लगभग नौ बजे अपने कुत्ते को घुमाने निकला था।
तभी सादी वर्दी में एसओजी के सिपाही ने किसी जीतू नाम के अपराधी के बारे में जानकारी मांगी। श्यामवीर के बेटे ने कहा कि मुझे नहीं पता, इसी बात पर मारपीट शुरू हो गई। बेटे को बिना नंबर की बाइक पर बैठाकर पुलिस चौकी ले गए।
श्यामवीर को जानकारी मिली तो वे अपने भांजों और दामाद के साथ चौकी पहुंचे। जहां दोनों पक्ष में बहस हुई। श्यामवीर और उनके भांजों और दामाद को भी गिरफ्तार कर लिया गया। जबकि भाजपा कार्यकर्ताओं का कहना है कि पुलिस ने पूर्व पार्षद के बेटे के साथ मारपीट की।
पूर्व पार्षद सहित बेटे, दामाद को भी गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ अभद्रता की। इस संबंध में रविवार को भाजपा कार्यकर्ता मेयर के आवास पर पहुंचे। मेयर हेमलता दिवाकर कुशवाह का कहना है कि घटना की जानकारी मिली है।
कमिश्नर से उनकी रात में ही बात हुई थी। उन्होंने दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। सीसीटीवी फुटेज चेक कराई जाएगी। पुलिस का आरोप है कि भाजपा कार्यकर्ताओं ने मारपीट की। जिसमें एक सिपाही की आंख पर चोट आई है।
पुलिस के साथ धक्का मुक्की हुई नौबत यह तक आ गई की हाथापाई हो गई सिपाही के 12 टांके आए हैं वहीं भाजपा कार्यकर्ताओं का आरोप है कि पुलिस ने अभद्रता की। थाने में ही भाजपा कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच बहस हुई है।
डीसीपी सूरज राय का कहना है कि भाजपा कार्यकर्ताओं के हमले में सिपाही के चोट आई है। आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार किया जाएगा। पुलिस ने सिपाही पर हमले और मारपीट के खिलाफ 6 भाजपाइयों के खिलाफ नामजद और लगभग 20 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।