UP Crime News: पति बना हैवान, वैलेंटाइन डे पर प्यार करते-करते बीवी को मार डाला

 
UP News: Husband became a monster, killed his wife while making love on Valentine's Day
Whatsapp Channel Join Now

UP Crime News: बरेली में झोलाछाप फारूख आलम ने पत्नी की हत्या का गुनाह कबूल कर लिया। शनिवार को उसे जेल भेज दिया गया। एसएसपी के सामने फारूक ने कहा कि रिश्तेदार युवती ने उससे कहा था कि नसरीन न होती तो वह उससे निकाह कर लेती, इसलिए बीवी को मार डाला।

UP News: Husband became a monster, killed his wife while making love on Valentine's Day

पदारथपुर में 13-14 फरवरी की रात नसरीन की हत्या से पहले झोलाछाप फारूक आलम ने पूरी योजना बनाई थी। मां को नशे का इंजेक्शन व बच्चों को नशे की गोलियां दीं। वैलेंटाइन डे का फायदा उठाया। वह नसरीन से प्यार भरी बातें करने लगा और बातों ही बातों में गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी। 

UP News: Husband became a monster, killed his wife while making love on Valentine's Day

फारूख ने स्वीकार किया कि नसरीन को रास्ते से हटाकर ही रिश्तेदार युवती से उसका निकाह संभव हो सकता था। हत्या से पहले उसने नसरीन से पूछा कि वह उससे कितना प्यार करती है। नसरीन ने कहा कि हद से ज्यादा। तब उसने पूछा कि क्या वह उसके लिए जान दे सकती है।

UP News: Husband became a monster, killed his wife while making love on Valentine's Day

नसरीन ने हां कहा तो फारूख ने उसके मुंह में उसका दुपट्टा ठूंस दिया। नसरीन इसे मजाक समझती रही, पर जब सास बंद हुई तो वह छटपटाने लगी। तब उसने नसरीन के दुपट्टे से ही उसका गला दबा दिया। फारूख ने घटना को डकैती का रूप देने के लिए जेवर सेफ से निकालकर रसोई में छिपा दिए थे, जिसे पुलिस ने बरामद कर लिए।

UP News: Husband became a monster, killed his wife while making love on Valentine's Day

घटना की जानकारी रात दो बजे फारूख के साले ने दरोगा रामऔतार व यूपी 112 को दी। पीआरवी तो घटनास्थल तक जाकर लौट आई, पर दरोगा कॉल रिसीव करके भी सो गए। दरोगा व अधिकारी सुबह छह बजे मौके पर पहुंचे। अधिकारियों का मानना था कि दरोगा सूचना पर तत्काल पहुंचते तो फारूख का खेल खुल जाता। लापरवाही बरतने पर रामऔतार को निलंबित कर दिया गया था।

UP News: Husband became a monster, killed his wife while making love on Valentine's Day

बरेली के बिथरी चैनपुर थाना क्षेत्र के गांव पदारथपुर में 13 फरवरी की रात नसरीन की हत्या उसके पति झोलाछाप फारूख आलम ने की थी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद शनिवार को हत्याकांड का खुलासा कर दिया। एसएसपी अखिलेश चौरसिया के सामने फारूख आलम ने कबूल किया कि उसने रिश्तेदार युवती से निकाह करने की खातिर पत्नी की हत्या की थी। 

UP News: Husband became a monster, killed his wife while making love on Valentine's Day

उसने पत्नी से पूछा था कि क्या वह उसके लिए जान दे सकती है। इसके बाद नसरीन ने जब हां कहा। इसके बाद उसने नसरीन के मुंह में दुपट्टा ठूंस दिया और सास बंद कर हल्के से उसका गला दबा दिया।

UP News: Husband became a monster, killed his wife while making love on Valentine's Day

इसके बाद आरोपी ने खुद को घायल कर डकैती का ड्रामा रचा था। लूट या डकैती जैसा कोई मामला ही नहीं था। पुलिस ने छिपाए गए जेवर पुलिस ने बरामद कर लिए हैं। खुलासे के बाद पुलिस ने आरोपी फारुख को जेल भेज दिया है। 

UP News: Husband became a monster, killed his wife while making love on Valentine's Day

फारूख झोलाछाप है। उसने हत्या की जो कहानी बनाई, वह फर्जी निकली। पुलिस और एसओजी ने सूझबूझ से घटना खोल दी। टीम को 25 हजार रुपये का इनाम दिया जा रहा है। 

                                                                                                                                                                                                                           - अखिलेश चौरसिया, एसएसपी