UP Crime News: करणी सेना के कार्यकर्ता की हत्या, निहाल हत्याकांड से भी जुड़े हैं तार

 
UP Crime News
Whatsapp Channel Join Now
विशाल सिंह पुत्र बिनीत सिंह की हत्या कर दी गई। हत्या चाकू गोंदकर की गई। मृतक विशाल सिंह करणी सेना का सदस्य था।

UP Crime News: देवरिया जिले के एकौना थाना इलाके के हौली बलिया गांव में शनिवार की रात घर से बुलाकर एक युवक की बदमाशों ने गोली मार कर हत्या कर दी। सड़क पर लहूलुहान युवक को देख पहले घर वालों ने सड़क हादसे में घायल होना समझा और गोरखपुर के एक प्राइवेट हॉस्पिटल ले गए।

यहां उसकी गोली लगने से हत्या की बात सामने आई। मृतक देवरिया में निहाल सिंह हत्याकांड में हत्यारोपियों की गिरफ्तारी को लेकर करणी सेना की तरफ से आंदोलन में काफी सक्रिय था। वह लगातार मृतक निहाल के परिवार के सम्पर्क में था। 

जानकारी के मुताबिक हौली बलिया गांव के विनीत सिंह का बेटा विशाल सिंह वर्तमान में सामाजिक कार्यो में भूमिका को लेकर काफी सक्रिय था। घर वालों के अनुसार, शनिवार रात करीब 9 बजे उसे किसी ने घर से बाहर बुलाया।

कुछ देर बाद वह घर के बाहर रुद्रपुर करहकोल मार्ग पर घायल मिला।परिजन उसे लेकर गोरखपुर के आर्यन अस्पताल ले गए। डॉक्टर ने युवक के सीने में गोली लगने की बात बताई। घटना का कारण परिजन अभी स्पष्ट नहीं बता पा रहे हैं।

घटना स्थल का अपर पुलिस अधीक्षक दीपेन्द्र चौधरी और सीओ ने जायजा लिया। सीओ अंशुमन श्रीवास्तव ने कहा कि पुलिस जांच में जुटी है। मृतक विशाल सिंह को शनिवार की रात किसी ने फोन करके घर से बाहर बुलाया।

इसके बाद उसकी हत्या कर दी गई। मोबाइल से वह वर्तमान में किस से बात कर रहा था और किस बात को लेकर विवाद चल रहा था। पुलिस पता करने में जुटी है। पुलिस मृतक का मोबाइल कब्जे में लेकर जांच कर रही है।

UP Crime News

UP Crime News

UP Crime News

UP Crime News