UP Crime News: इतने वार किये कि मिट गई पहचान, फर्श से दीवारों तक फैला खून ही खून, नृशंसता की हदें हो गई पार

 
UP Crime News
Whatsapp Channel Join Now

UP Crime News: अकाउंटेंट पति नितिन ने बहुत ही बेरहमी से पत्नी आयुषी का कत्ल किया। चेहरे पर इतने वार किए गए कि आयुषी की पहचान मिट गई। घर का कमरा खून से भरा था और दीवारें खून की छींटों से रंगी थी। घटनास्थल का मंजर देखकर हर किसी की रूह कांप गई।

आयुषी की मां और बहन बेसुध हो गईं। अब तक की जांच में वारदात को अंजाम देने की कोई ठोस वजह पता नहीं चल सकी है। चूंकि नितिन भी घायल है, इसलिए पुलिस उससे ठीक से पूछताछ नहीं पाई है। उसका यही कहना था कि झगड़ा हुआ तो मार दिया।

UP Crime News

मगर ये नहीं बताया कि उसको क्यों मारा। क्योंकि जिस तरह से नितिन ने आयुषी को मारा ऐसा लगता है कि वह उससे बहुत नफरत करता था। अब सवाल है कि आखिर नफरत और खुन्नस की क्या वजह रही? क्या दहेज न मिलना कारण बना या फिर कुछ और।

आगे की जांच में इस बारे में स्पष्ट होगा। डीसीपी ने बताया कि प्रकरण की गहनता से जांच की जा रही है। इससे वजह पूरी तरह से साफ हो सके। आयुषी की मां ने बताया कि सोमवार दोपहर 3:38 बजे बेटी से फोन पर बात हुई थी। बात चल ही रही थी कि उसी दौरान अचानक से कॉल कट हो गई थी।

UP Crime News

जब दोबारा कॉल की तो रिसीव नहीं हुआ। लेकिन इस तरह की घटना का अंदेशा तक नहीं हुआ। इसलिए फिर तीन चार घंटे बाद कॉल की तब पुलिसकर्मी ने रिसीव की और घटना की जानकारी दी। मतलब कॉल कट होने के तुरंत बाद आरोपी ने घटना को अंजाम दिया। 

सीतापुर निवासी मृतका की बहन अंशिका ने बताया कि आयुषी सोमवार को मायके जाने वाली थी। शाम तक जब वह नहीं पहुंची थीं तो उनकी मां उनको लगातार कॉल कर रही थी लेकिन कॉल रिसीव नहीं हो रही थी। देर शाम जब नितिन को कॉल किया तब पुलिसकर्मी ने रिसीव किया।

UP Crime News

उसने घटना की जानकारी दी। पड़ोसियों ने पुलिस को बताया कि नितिन और आयुषी का अक्सर झगड़ा होता था। सोमवार दोपहर को भी झगड़ा हो रहा था। लेकिन, जरा भी अंदाजा नहीं था कि नितिन इतनी बड़ी वारदात को अंजाम दे डालेगा। परिजन भी हैरान हैं।

उन्होंने बताया कि बीती 8 मई को नितिन-आयुषी की शादी की पहली सालगिरह थी। तब उसको सोने की अंगूठी दी थी। सीतापुर में पार्टी भी की थी।

UP Crime News