UP Monsoon Update: जानिये किस दिन आंधी-तूफान के साथ यूपी में होगी मानसून की एंट्री, मौसम विभाग ने जारी किया नया अपडेट

UP Monsoon Update: उत्तर प्रदेश में बदलते मौसम के बीच ने विभाग ने नया अपडेट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार यूपी में आंधी-तूफान के बीच मानसून की एंट्री होगी। यानी वह समय दूर नहीं है, जब यूपी में मानसून आने वाला है। मौसम विभाग के अनुसार यूपी में मानसून की आमद जल्द हो सकती है।
मौसम विभाग ने बता दिया है कब यूपी में मानसून पहुंचेगा। मौसम विभाग ने भीषण गर्मी से जूझ रहे उत्तर प्रदेश के लिए राहत भरी खबर दी है। मौसम विभाग ने बताया है कि दक्षिण में तैयार हो रहे सिस्टम ने पहले ही संकेत दे दिया है कि मानसून की आमद जल्द हो सकती है।
उसका कहना है कि इस बार मानसून केरल में 27 मई तक पहुंच रहा है, यानी कि वक्त से पहले इसलिए देश के अन्य राज्यों में भी ये जल्द ही पहुंचेगा इसलिए ये इस बार यूपी में 20 जून के आसपास दस्तक देगा।
मौसम विभाग का कहना है कि पूर्वी उत्तर प्रदेश के ऊपर सरकुलेशन तैयार हो रहा है। यहां 26 मई से मौसम का रंग बदलेगा। बादल रहेंगे और तापमान में गिरावट होगी। आंधी के साथ बरसात के भी पूरे आसार हैं। उत्तर प्रदेश में जो परिवर्तन होगा वह स्थानीय कारकों के कारण होगा।
इस दौरान तेज हवाएं चलेंगी। दो-तीन चरण में बरसात भी होगी। इस सरकुलेशन का असर पूर्वी उत्तर प्रदेश के जिलों में अधिक होगा। यह अपना असर मध्य और पश्चिमी उत्तर प्रदेश तक दिखाएगा। इन दिनों में तापमान 39 से 40 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा। रात में भी गर्मी से मामूली राहत मिलेगी। न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस के करीब रहेगा।