UP News: शादी के बाद दुल्हन ने रखीं ये शर्त, जिसे पढ़कर चौंक जाएंगे आप

 
UP News: After marriage the bride kept this condition, you will be shocked to read
Whatsapp Channel Join Now
झांसी से अनोखा मामला सामने आया है। फेरे के बाद दुल्हन ने दूल्हे के साथ जाने से इनकार कर दिया। दुल्हन ने आजीवन शारीरिक संबंध न बनाने समेत तीन शर्त रखी। तीन अजीबोगरीब शर्त रखने से वर एवं वधू पक्ष के बीच जमकर विवाद हुआ। मामला पुलिस तक पहुंच गया। वधू बयान दर्ज कराने को राजी नहीं हो रही है।

UP News: झांसी के बरुआसागर से हैरान करने वाली खबर सामने आई है। विवाह की सारी रस्म पूरी होने के बाद दुल्हन ने वर पक्ष के सामने तीन अजीबोगरीब शर्तें रख दीं। वर पक्ष इन शर्तों को मानने के लिए राजी नहीं हुआ। इस पर दुल्हन ने दूल्हे के साथ जाने से इनकार कर दिया।

UP News: After marriage the bride kept this condition, you will be shocked to read

इस बात पर दोनों पक्षों में जमकर तू-तू मैं-मैं हुई। वर पक्ष शिकायत लेकर बरुआसागर थाने पहुंच गया। पुलिस ने लड़की पक्ष को बयान दर्ज कराने के लिए बुलाया़, लेकिन लड़की पक्ष थाने आने को राजी नहीं हो रहा है।

UP News: After marriage the bride kept this condition, you will be shocked to read

पुलिस का कहना है कि लड़की पक्ष का बयान दर्ज होने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जा सकेगी। बरुआसागर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक का विवाह वर्ष 2020 में एक युवती से तय हुआ था। करीब तीन साल बाद सात जून को शादी हुई।

हिंदू रीति रिवाज के मुताबिक सारे संस्कार पूरे किए गए। वर पक्ष ने पुलिस को बताया गया कि फेरे होने के बाद बृहस्पतिवार सुबह जब विदाई का समय आया तब दुल्हन ने तीन अजीबोगरीब शर्ते रख दीं। पहली शर्त यह थी कि दूल्हा और दुल्हन जीवन में कभी शारीरिक संबंध नहीं बनाएंगे। दूसरी शर्त यह थी कि दुल्हन अपनी छोटी बहन को हमेशा अपने साथ ससुराल में लेकर रहेगी। तीसरी शर्त भी चौंकाने वाली थी।

UP News: After marriage the bride kept this condition, you will be shocked to read

दुल्हन ने कहा उसका मुंह बोला पिता कभी भी उसके ससुराल आएगा। उसके साथ रहेगा और कोई उससे सवाल नहीं पूछेगा। इन शर्तों को सुनकर दूल्हे के होश फाख्ता हो गए। उसके परिजन भी सकते में आ गए। उन लोगों ने यह शर्त मानने से इनकार कर दिया। शर्त न मानने से दुल्हन नाराज हो गई। उसने ससुराल जाने से मना कर दिया। दूल्हे ने काफी देर तक मनाने की कोशिश की, लेकिन दुल्हन राजी नहीं हुई। 

UP News: After marriage the bride kept this condition, you will be shocked to read

इसके बाद अपने मुंह बोले पिता संग वह लौट गई। इधर, विदाई नहीं होने से दुखी दुल्हा अपने परिजनों संग थाने पहुंच गया। दूल्हा ने पुलिस को तहरीर दी है। इसमें बताया कि शादी में उसके दस लाख रुपये खर्च हो गया।

दुल्हन को करीब तीन लाख के सोने-चांदी के गहने भी चढ़ाए थे। यह जेवरात उसे नहीं मिले। उधर, बरुआसागर थाना प्रभारी अजमेर सिंह भदौरिया का कहना है कि शर्त मानने से इन्कार करने पर दुल्हन अपने परिजनों के साथ चली गई है।

UP News: After marriage the bride kept this condition, you will be shocked to read

दुल्हन एवं उसके पिता को बयान दर्ज कराने के लिए बुलाया गया, लेकिन वह अभी तक नहीं आई है। दुल्हन ने खुद के दिल्ली में होने की बात बताई है। उसके यहां आने के बाद ही पूरा मामला साफ हो सकेगा।