UP News: पति और पत्नी ने देखे सपने, पुलिस की हुई मुसीबत, पति पर लगाया मां की हत्या का आरोप
![UP News: Husband and wife saw dreams, police got in trouble, husband accused of killing mother](https://www.bmbreakingnews.com/static/c1e/client/99149/uploaded/fcc0d9a73f6f98cc60bca9fd39505b24.webp?width=963&height=520&resizemode=4)
UP News: उत्तर प्रदेश में हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक महिला ने रात को सोते समय सपना देखा, जिसके बाद महिला ने फोन कर पुलिस को बुलाया और पति को गिरफ्तार करने की मांग करने लगी। इस घटना ने पुलिस की भी नींद उड़ा दी है।
दरअसल महिला ने सोते हुए एक सपना देखा जिसमें उसने देखा की उसका पति चाकू से उसकी मां को मार रहा है। इस सपने को देखने के बाद महिला ने हड़बड़ाहट में 112 नंबर पर कॉल कर पुलिस को घर बुला लिया और उस घटना की सूचना दी जो महिला ने सपने में देखी थी।
पुलिस जब महिला की शिकायत पर घर पहुंची को उसे महिला का पति घर में आराम से सोता हुआ मिला। इस मामले में पुलिस ने कोई मामला दर्ज नहीं किया है।
घटना नोएडा के थाना फेज 2 की है जहां एक महिला ने सपना देखा की उसका पति उसकी मां का गला काटकर हत्या कर रहा है। महिला ने पति के तकिए के नीचे तलाशी ली को उसे वहां एक चाकू भी रखा मिला। इसके बाद महिला अधिक घबरा गई।
बता दें कि महिला की मां जिसकी हत्या होते हुए उसने देखी वो नोएडा में नहीं बल्कि हजारों किलोमीटर दूर बिहार में रहती है। पुलिस की पूछताछ में महिला ने स्वीकार किया कि उसे सपना आ रहा था कि उसकी मां की हत्या कर रहा है।
बता दें कि महिला के पति के तकिए के नीचे से जांच के दौरान चाकू भी मिला है। इस चाकू के मिलने से मामला और पेंचिदा हो गया। पूछताछ में महिला के पति ने बताया कि उसे बुरे सपने आते है। सपने में उसे अपनी पत्नी का किसी और के साथ संबंध होने और पत्नी का भागना दिखता है।
ऐसे बुरे सपनों से बचने के लिए महिला का पति तकिए के नीचे चाकू लेकर सो रहा था। वहीं पुलिस ने पूरे मामले में पूछताछ करने के बाद महिला के पति के खिलाफ कोई कार्रावाई नहीं की है।