UP News: स्टेज पर दूल्हे की अजीब डिमांड, भड़की दुल्हन ने शादी से किया इन्कार, दूल्हा बना बंधक

UP News: Strange demand of groom on stage, angry bride refused to marry, groom became hostage
Whatsapp Channel Join Now
इस दौरान कन्या पक्ष के लोग दूल्हे पर दहेज की मांग करने का आरोप भी लोग लगाने लगे। जानकारी पर पहुंची पुलिस दोनों पक्षों को थाने ले गई।

UP News: प्रतापगढ़ के मानधाता थाना क्षेत्र में जयमाल के दौरान दुल्हन के चश्मा न लगाने की बात पर बढ़े विवाद से शादी टूट गई। इससे आक्रोशित लोगों ने दूल्हे को बंधक बना लिया। मामला पुलिस के पास पहुंचा तो दोनों पक्षों को थाने ले गई। जहां दोनों पक्षों के बीच सगाई में दिए गए रुपये व खर्च के लेनदेन के बारे में बातचीत जारी रही।

UP News: Strange demand of groom on stage, angry bride refused to marry, groom became hostage

मानधाता थाना क्षेत्र के हरखपुर में बुधवार को जौनपुर जनपद के लोढ़ा का पुरवा गांव से बरात आई थी। द्वारचार कार्यक्रम हंसी खुशी के बीच परंपरागत तरीके से संपन्न हुआ। ग्रामीणों के अनुसार रात में जयमाल के दौरान दूल्हे राम सिंह ने दुल्हन को चश्मा लगाने के लिए बोला। दुल्हन ने रात में चश्मा लगाने से इन्कार कर दिया।

जयमाल के बाद दोनों पक्ष के लोग वर वधू को आशीर्वाद देने लगे। इस बीच दूल्हे के दो दोस्त उनके पास पहुंचे और चश्मा लगाकर दुल्हन के साथ फोटो खिंचवानी चाही। दूल्हे ने फिर दुल्हन से चश्मा लगाने और फोटो खिंचवाने को कहा। जिसका दुल्हन विरोध कर बैठी। बात बढ़ने पर दूल्हे रामसिंह ने शादी से ही इन्कार कर दिया।

UP News: Strange demand of groom on stage, angry bride refused to marry, groom became hostage

इस विवाद के बाद रात भर मान मनौव्वल का दौर चला, लेकिन बात नहीं बनी। बात न बनने पर दुल्हन पक्ष के लोगों ने बरातियों को बंधक बनाते हुए दूल्हे को पेड़ से बांध दिया। इस दौरान कन्या पक्ष के लोग दूल्हे पर दहेज की मांग करने का आरोप भी लोग लगाने लगे। जानकारी पर पहुंची पुलिस दोनों पक्षों को थाने ले गई।

UP News: Strange demand of groom on stage, angry bride refused to marry, groom became hostage

थाने में पुलिस के सामने दूल्हा शादी के लिए राजी हो गया, लेकिन दुल्हन उससे विवाह को तैयार नहीं हुई। लड़की का पिता सगाई में दिए गए नगद रुपये व खर्च की मांग वर पक्ष के सामने रख दी। मानधाता थानाध्यक्ष पुष्पराज सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों के अलावा रिश्तेदार व संभ्रांत लोगों की मौजूदगी में बातचीत चल रही है। कोई तहरीर देता है तो विधिक कार्रवाई की जाएगी।

ऐसा बांधों कि फिर शादी करने की न सोचे - हरखपुर में पेड़ से दूल्हे रामसिंह को बांधने के दौरान कुछ लोग कहते रहे कि ऐसा बांधों कि फिर शादी करने की न सोचे। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में नगर पंचायत मानधाता की चेयरमैन के पुत्र बादल पटेल भी नजर आ रहे हैं। जो दूल्हे को पेड़ से बांधने की हिमायत करते नजर आ रहे हैं। हालांकि जब थाने पर पुलिस वालों ने वजह पूछी तो वह आनाकानी करने लगे।