Varanasi News: महिलाओं को सुरक्षा उपलब्ध कराने के लिये खोले जायेंगे 30 पिंक बूथ

 
Varanasi News: 30 pink booths will be opened to provide security to women
Whatsapp Channel Join Now
हर थाना क्षेत्र के सार्वजनिक स्थानों पर खोले जायेंगे पिंक बूथ के एक-एक काउंटर

विनय यादव

Varanasi News: शक्ति की देवी के उपासना काल नवरात्र में महिलाओं की सुरक्षा के लिये वाराणसी कमिश्नरेट पुलिस ने बड़ी सौगात देने का कार्य किया है। बताया जाता है कि प्रत्येक थाना क्षेत्र में एक-एक पिंक बूथ खोलने का कार्य किया जायेगा।

जहां महिलाओं, छात्राओं की समस्याओं को सुना जायेगा और उनकी मदद की जायेगी। साथ ही सुनवाई भी महिला पुलिस की करेंगी। बताया जाता है कि यह नई व्यवस्था आधी आबादी के उस तबके के लिये ज्यादा लाभकारी होगी, जिन्हें 21वीं सदी में भी थाने का रूख करना गवारा नहीं होगा।

Varanasi News

खास बात यह भी है कि शासन के लक्ष्य के सापेक्ष कई गुना ज्यादा पिंक बूथ की नींव एक साथ रखी जानी है। पिंक बूथ का लक्ष्य वाराणसी में तीन या चार खोले जाने का है, लेकिन इनकी संख्या बढ़ाकर तीस की जायेगी ताकि महिलाओं को इसका ज्यादा ज्यादा लाभ मिल सके। वहीं पहले से ही सड़कों पर रखे हुये पुलिस बूथ को पिंक बूथ में तब्दील कर दिया जायेगा।

जिससे पुलिस बूथों के फिर से उपयोग में लाये जाने का कार्य महिलाओं की सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने के साथ ही अपराध की रोकथाम के रूप में किया जा सकेगा। वहीं थानों में संचालित किये जाने वाले महिला हेल्प डेस्क की तरह पिंक बूथ भी है।

जिसकी स्थापना सार्वजनिक स्थानों पर की जायेगी, जिसमें लड़कियों के स्कूल व कालेज वाले स्थानों को प्राथमिकता दी जायेगी। बताते चले कि हर थाना क्षेत्र में एक पिंक बूथ खोलने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है, जिसके सम्बन्ध में सभी थानेदार इसे पूर्ण करने के लिये जी जान से जुटे हुये है।

Varanasi News

वहीं दूसरी ओर वाराणसी के पुलिस कमिश्नर मुथा अशोक जैन ने बताया कि पिंक बूथ की योजना तो शासन की है, हम तो सिर्फ उसका अनुपालन कर रहे है। पिंक बूथ बनाने का लक्ष्य कई गुना बढ़ा दिया गया है। पहले से बने पुलिस बूथ को पिंक बूथ में तब्दील किया जायेगा। जिससे पुलिस की गतिविधियां बढ़ने के साथ ही महिलाओं को ज्यादा से ज्यादा सहायता भी प्राप्त हो सकेगी।

ज्ञात हो कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देशानुसार एवं मुख्य सचिव उ.प्र. शासन के निर्देशन में पुलिस महानिदेशक उ.प्र. द्वारा आहूत किये गये वीडिया कान्फ्रेन्सिंग में दिये गये निर्देशों के अनुपालन में मुथा अशोक जैन पुलिस आयुक्त वाराणसी के नेतृत्व में विशेष अभियान के अन्तर्गत महिलाओं/बालिकाओं की सुरक्षा और शिकायतों को सुविधाजनक बनाने के उद्देश्य से थाना सिगरा

अन्तर्गत आने वाले फलमण्डी तिराहा पर पिंक बूथ का उद्घाटन स्थापित कर उपस्थित महिलाओं व छात्र-छात्राओं को सुरक्षा, सम्मान व स्वावलंबन के बारे में बताते हुये महिलाओं की समस्याओं को भी सुना जायेगा तथा पिंक बूथ पर 24 घण्टे एक महिला पुलिसकर्मी तैनात रहेगी।

यदि किसी भी महिला को पुलिस सहायता की जरूरत होगी तो तत्काल इस बूथ पर अपनी षिकायत दर्ज करा सकेंगी। थाना सिगरा के अतिरिक्त कमिश्नरेट वाराणसी अन्तर्गत थाना जैतपुरा, शिवपुर, दशाश्वमेध, मण्डुवाडीह, चोलापुर, कैण्ट, लोहता, रोहनिया में भी पिंक बूथ स्थापित किया जा रहा है तथा शेष थाना क्षेत्रों में भी शीघ्र ही पिंक बूथ की स्थापना का लक्ष्य रखा गया है।

पिंक बूथों की स्थापना के लिये उपयुक्त स्थलों का चयन किया जा रहा है तथा जल्द ही इनकी स्थापना की जायेगीं। पिंक बूथ के लिये महिला स्कूलों के आसपास के स्थल को वरीयता दी जायेगी तथा क्राइम मैपिंग सिस्टम का भी ध्यान रखा जायेगा।

जिन स्थानों के आस पास महिलाओं से जुड़े अपराध जैसे चैन स्नैचिंग, मोबाईल, पर्स छीनने, छेड़खानी आदि की घटनाये अधिक होती है, वहां भी पिंक बूथ स्थापित किया जायेगा। पिंक बूथ में शिकायत करने वाली महिलाओं को त्वरित पुलिस सहायता उपलब्ध करायी जायेगी।

इससे महिला सम्बन्धी अपराधों की रोकथाम में मदद मिलेगी। उक्त अवसर पर मुथा अशोक जैन पुलिस आयुक्त, राम सेवक गौतम पुलिस उपायुक्त काशी जोन, ममता रानी अपर पुलिस उपायुक्त महिला अपराध, राजकुमार सिंह सहायक पुलिस आयुक्त चेतगंज, राजू सिंह प्रभारी निरीक्षक थाना सिगरा वाराणसी के साथ ही अन्य लोग उपस्थित रहे।

Varanasi News

Varanasi News

Varanasi News:

Varanasi News:

Varanasi News: