Varanasi Crime: मनबढ़ असामाजिक तत्व चढ़ा चौक पुलिस के हत्थे

 
Varanasi Crime
Whatsapp Channel Join Now

प्रभारी निरीक्षक थाना चौक विमल कुमार मिश्रा, चौकी प्रभारी दालमण्डी भृगुपति त्रिपाठी, उपनिरीक्षक यशवंत सिंह व थाना चौक पुलिस के प्रयास से पकड़ा गया असामाजिक तत्व

महिला पत्रकार के खिलाफ सोशल मीडिया पर अनर्गल व भ्रामक पोस्ट करना पड़ गया भारी

Varanasi Crime: वाराणसी। उत्तर प्रदेश के मुखिया योगी आदित्यनाथ के द्वारा पूरे प्रदेश में महिला सुरक्षा, सम्मान व स्वावलम्बन के सम्बन्ध में मिशन शक्ति का अभियान चलाया जा रहा है। जिसका वाराणसी में नेतृत्व अपर पुलिस उपायुक्त महिला अपराध ममता रानी के द्वारा किया जा रहा है। जिसमें प्रतिदिन महिलाओं के सुरक्षा, सम्मान व स्वावलम्बन को लेकर अभियान चलाते हुये महिलाओं व बालिकाओं को जागरूक करने का कार्य भी किया जा रहा है।

इसी क्रम में जनपद के चौक थाना प्रभारी विमल कुमार मिश्रा व दालमण्डी चौकी प्रभारी भृगुपति त्रिपाठी, उपनिरीक्षक यशवंत सिंह के साथ ही थाने के पुलिसकर्मियों के द्वारा महिला सम्मान की रक्षा करते हुये एक मनबढ़ असामाजिक तत्व को गिरफ्तार करने के साथ ही कार्यवाही भी की गयी।

घटना के सम्बन्ध में बताते चले कि चौक थाना क्षेत्र के दालमण्डी चाहमामा का निवासी मनबढ़ असामाजिक तत्व व अपराधिक प्रवृत्ति का व्यक्ति आमिन अहमद सिद्दीकी पुत्र नस्तईन के द्वारा सोशल मीडिया वाट्सएप पर एक महिला पत्रकार के खिलाफ फर्जी, अनर्गल, भ्रामक पोस्ट को वायरल कर दिया गया।

varanasi

जिसकी जानकारी उक्त महिला पत्रकार को उनके शुभचिंतकों के द्वारा देने के साथ ही साक्ष्य को भी उपलब्ध कराया गया। जिसकी सूचना तत्काल पीड़िता के द्वारा शिकायती प्रार्थना पत्र के माध्यम से थाना प्रभारी चौक विमल कुमार मिश्रा से की गयी। जिस पर थाना प्रभारी के द्वारा तत्काल कार्यवाही करते हुये उक्त आरोपी असामाजिक तत्व को तत्काल थाने पर बुलवाया गया।

परन्तु ये मनबढ़ असामाजिक तत्व पुलिस को भी चकमा देकर इधर उधर भागता रहा। मगर आरोपी पुलिस के हाथों से बच नहीं सका और उसके घर के पास से ही पुलिस ने उसे धर दबोचा। वहीं उसके पकड़े जाने की खबर जैसे ही उसके लोगों को लगी, तो उन लोगों के द्वारा तमाम तरीके से थाना प्रभारी पर नाजायज दबाव उसे छुड़ाने के लिये बनाने लगे।

परन्तु थाना प्रभारी के आगे किसी की नहीं चली, और उनके द्वारा शासन के द्वारा चलाये जा रहे अभियान मिशन शक्ति व महिला के सम्मान को सर्वोपरि रखते हुये विधिक कार्यवाही करते हुये आरोपी का चालान कर दिया गया। वहीं अब यदि बात करें तो ये मनबढ़ असामाजिक तत्व इतना मनबढ़ है कि कुछ माह पूर्व इसी थाना चौक क्षेत्र के मरकजी यौमुन्नबी कमेटी के लोगों व दालमण्डी के व्यापारियों के खिलाफ भी पूर्व में सोशल मीडिया पर अनर्गल पोस्ट किया था, जिसकी शिकायत क्षेत्र के सम्मानित लोगों के द्वारा थाना चौक पर की गयी थी। जिसमें पुलिस के द्वारा इसको कड़ी हिदायत देकर छोड़ दिया गया था।

वहीं यदि सूत्रों की माने तो इस मनबढ़ से क्षेत्र के व्यापारीगण भी काफी असंतुष्ट है, क्योंकि इसके द्वारा व्यापारियों को भी भिन्न-भिन्न तरीके से परेशान कर अवैध वसूली करने का कार्य किया जाता है। वहीं आगे सूत्रों व क्षेत्रीय लोगों का कहना है कि इस मनबढ़ के पारिवारिक सदस्य भी किसी न किसी अपराध में लिप्त थे और वर्तमान समय में भी है, और इसके परिवार का एक बड़ा आपराधिक इतिहास भी रहा है।

जो क्षेत्रीय लोगों व सम्बन्धित थाना चौक की पुलिस से छुपा नहीं है। साथ ही इसके द्वारा प्रदेश के मुखिया योगी आदित्यनाथ व देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को भी अपशब्द कहने से बाज नहीं आता। 

इस मनबढ़ असामाजिक तत्व के पकड़े जाने पर क्षेत्रीय लोगों व खासकर व्यापारियों में एक हर्ष का माहौल भी देखने को मिला था। थोड़ा इन्तजार कीजिये, हम अगले अंक यानि की भाग-2 में आपको जानकारी देंगे कि इस मनबढ़ असामाजिक तत्व के परिवार का क्या रहा है आपराधिक इतिहास।

Varanasi Crime

Varanasi Crime

Varanasi Crime

Varanasi Crime