Varanasi News: चार पहिया पर सवार नेग मांगने आई महिलाओं ने छीनी चेन, दो पकड़ी गईं, अन्य फरार

 
Varanasi News
Whatsapp Channel Join Now
पांच सौ रुपये देने के बावजूद वह नहीं मानीं और नेहा के गले से जबरदस्ती सोने की चेन छिन ली फिर भाग निकलीं। यहां से वे पास के ही गांव में नेग मांगने पहुंचीं ही थीं कि पकड़ी गईं। 

Varanasi News: राजातालाब के भवानीपुर गांव में छोटेलाल पटेल के घर नेग मांगने पहुंची महिलाओं ने उनकी पत्नी नेहा की सोने की चेन छीन ली। इसके बाद चारपहिया वाहन से भाग निकली। सूचना पाकर छोटेलाल ने ग्रामीणों के साथ पीछा कर गांव के बगल में ही दो महिलाओं को वाहन के साथ पकड़ लिया।

इसके बाद उन्हें जक्खिनी चौकी की पुलिस को सौंप दिया। हालांकि, इस दौरान दो महिलाएं और वाहन का चालक भाग गया। पीड़ित नेहा ने बताया कि दोपहर बाद वह अपने घर में अकेली थी। उसी दौरान चार महिलाएं उनके घर नेग मांगने आई थी।

Varanasi News

नेग को लेकर चारों जबरदस्ती कर रही थीं। नेहा ने उन्हें 500 रुपये दिया। इसके बाद जब वह अपने कमरे में जाने लगी तो गले से उनकी सोने की चेन महिलाओं ने छीन ली और चारपहिया वाहन में सवार होकर भाग निकली। 

नेहा ने अपने पति छोटेलाल को तुरंत घटना की सूचना दी तो दो महिलाएं चारपहिया वाहन के साथ पकड़ी गईं। जब तक इलाके के लोगों को भी घटना की जानकारी हो गई। मौके पर पहुंचे कल्याणपुर के रंजीत यादव ने बताया कि चारों महिलाएं उनके घर भी आई थीं और नया घर बनने पर नेग मांग रही थी।

Varanasi News

धानापुर की रहने वाली नेहा ने बताया कि उनके घर भी चारों महिलाएं नेग में चेन मांग रही थी। नेग नहीं देने पर बच्चों के मर जाने का श्राप दे रही थी। नेहा ने डर कर अपनी सोने की चेन दे दी थी। उधर, पकड़ी गई दोनों महिलाओं ने बताया कि वह भदोही में बंजारा सम्मेलन में आई थी।

इसी वजह से वह गांव में घूमने आ गई थी। पकड़ी गई दोनों महिलाएं मऊ जिले के रसूलपुर की रहने वाली हैं। दोनों महिलाओं और वाहन को राजातालाब थाने पुलिस अपने साथ ले गई।

Varanasi News

Varanasi News